मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: मोतिहारी, एसं। सूर्य बाला सदन में सावन मास के पावन अवसर पर गायत्री मंदिर व पतंजलि के तत्वावधान में रविवार को गायत्री मंदिर योग कक्षा द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक नगर प्रभारी, पतंजलि व ट्रस्टी गायत्री मंदिर पुतुल रानी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह पूरी तरह से सावन के रंग में रंग गया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सावन के गीतों और कजरी पर आधारित नृत्य ने समां बांध दिया। महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी कला व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपने हाथों पर सावन और प्रकृति से संबंधित सुंदर डिज़ाइन उकेरा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन महोत्सव की ज्योति पांडे बनीं 'सावन क्वीन' तीज क्वीन और...