मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: अरेराज, निस। आध्यात्मिक मास सावन की अंतिम सोमवारी को बिहार का काशी अरेराज मेंआस्था के सरोवर में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई गर्भगृह की प्रथम पूजा के बाद प्रातः 02 बजे अधिकारियों की उपस्थिति मंदिर का कपाट खुलते ही बाबा का जलाभिषेक करने केलिए जनसैलाब उमड़ पड़ा । धीरे धीरे भीड़ इस कदर बढ़ गई कि नियंत्रण को लेकर सुरक्षा कर्मियों की बेचैनी बढ़ गई। मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के कर्मियों के पसीने छूटने लगे तब जाकर भीड़ को नियंत्रित किया जा सका। लगभग दो किलोमीटर दूर से ही हाथ में जल फूल बेलपत्र लेकर कतारबद्ध महिला पुरुष कावरियों ने लोहे के फिक्स्ड ब्रिकेटिंग से होकर अरघा के माध्यम से सुरक्षित तौर पर जलाभिषेक किया।आधिकारिक तौर पर लगाए गए अनुमान के अनु...