मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: अरेराज। मलाही पुलिस ने मझरिया में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में सात को गिरफ्तार किया है। थानाअध्यक्ष सौरभ कुमार ने दलबल के साथ छापेमारी की। इस दौरान मझरिया में पंकज सहनी के घर जुआ खेलते पुलिस ने सात को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 4630 नगद और ताश बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जुआ खेलने के दौरान मझरिया के संतु कुमार, तारकेश्वर सहनी, अजय सहनी, गुजरौलिया रैफुल मियां एवं बेतिया के नौतन के मिश्राईन टोला निवासी रविरंजन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार एवं राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही पंकज सहनी छापेमारी के दौरान भाग निकला। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी मे जुटी है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 11 गिरफ्तार मामले मे सभी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्र...