Motihari News: साढ़े तीन माह बाद बीआरसी में फिर हुई चोरी
मोतिहारी, नवम्बर 2 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि घोड़ासहन के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में अवस्थित प्रखंड शिक्षा कार्यालय को दूसरी बार चोरों ने अपना शिकार बनाया है। शनिवार को कार्यालय बन्द कर पदस्थापित कर्मी चले गये थे। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को कार्यालय पहुंचे कर्मियों ने बीईओ कक्ष का ताला कटा पाया। अनुमान है कि चोर छत के रास्ते बीआरसी कार्यालय के अन्दर घुसे और ब्लेड से ताला काट कर बीईओ के कमरे में लगे कम्प्यूटर व सीसीटीवी डिस्पले डीवीआर आदि चुरा ले गये। इसके पूर्व विगत 13 जुलाई को भी इस कार्यालय में छत के रास्ते प्रवेश कर हैंडल को काट कर चोरों के द्वारा इन्वर्टर व 200 एमएएच बैटरी व अन्य सामान चुरा ले गये थे। 13 जुलाई को भी सोमवार ही था। जुलाई की घटना को लेकर कर्मचारियों के द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया था लेकिन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.