मोतिहारी, अगस्त 12 -- Motihari News: घोड़ासहन , निप्र। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के प्रति छात्र -छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय ज्ञान ज्योति विद्यालय में मंगलवार को पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारी अभिषेक कुमार उपाध्याय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी हो जाए और पैसे खो जाएं तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर डायल करें । पुलिस हर संभव मदद करेगी। छात्रों को फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान आर्थिक अपराध इकाई , बिहार,पटना के तत्वावधान में "क्या आपके साथ साइबर धोखाधड़ी में पैसे खोए हैं?" ...