मोतिहारी, अगस्त 17 -- Motihari News: मोतिहारी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में भव्य संध्याकालीन सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग के संयोजन में हुए कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और लोक संस्कृति से ओत-प्रोत गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सदर एसडीओ अरुण कुमार ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आमजन को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में प्रभावती गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज, पंडित छोटेलाल मिश्र संगीत महाविद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल, जेआईपीएस, ईरा प्रेप स्कूल, जवाहर इंटरनेशनल स्कूल, शांति निकेतन जुबली स्कूल सह...