मोतिहारी, अगस्त 13 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले में 18 अगस्त को जिला के शेष बचे सभी 21 प्रखंडों के 59 पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें आम नागरिकों को उनकी समस्याओं, शिकायतों व सुझावों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर तथा उनके त्वरित व प्रभावी समाधान किया जाता है। डीएम सौरभ सुमन यादव ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उनको जो प्रखंड व पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी बीडीओ से समन्वय बनाने का निर्देश दिया। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तक को सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । साथ ही विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन परिवाद दर्...