मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। सरकारी राशि गबन करनेवाले दो अभियुक्तों पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने इनाम की घोषणा की है। इसमें कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव निवासी मो. इमादुदीन शाबिर व छतौनी थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला छतौनी बाजार निवासी अमन कुमार शामिल है। एसपी ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि सूचना देनेवाले को इनाम की राशि दी जाएगी। साथ ही उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- Motihari News: त्यागपत्र व सेवामुक्त शिक्षक के स्थान पर अपने व परिवार के सदस्य के खाता में भेज दिया था राशि यह भी पढ़ें- Motihari News: हत्याकांड में फरार दो अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए इनाम घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...