Motihari News: सम्मानित किए गए सहायक खजांची
मोतिहारी, जुलाई 21 -- Motihari News: सिकरहना। पचपकड़ी मुख्य बाजार स्थित पीएनबी (भंडार) परिसर में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक शाखा में कार्यरत सहायक खजांची रंजीत कुमार साह के स्थानांतरण पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, अधिकारी प्रभाकर कुमार, प्रधान खजांची कृष्ण मोहन गोपाल, धर्मनाथ जायसवाल व अन्य कर्मियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व अन्य उपहार से सम्मानित किया। शाखा प्रबंधक ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे विषम परिस्थिति मे भी ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान की। अब इनका स्थानांतरण शिवहर जिला में हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.