मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: लखौरा। नि सं। सदर एसडीओ अरुण कुमार ने मंगलवार को लखौरा शिव मंदिर परिसर स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोखरा में बनी सीढ़ी घाट के नजदीक जलकुम्भी को जल्द निकालने व छठ घाट का पूर्ण रूप से सफाई करने का निर्देश प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी को दिया। साथ ही छठ पूजा को शांति पूर्ण माहौल में मनाने को लेकर कई दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया। एसडीओने छठ घाट के नजदीक लगे दुकानों को अविलम्ब हटवाने का निर्देश सीओ सुनील कुमार को दिया। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीओ व थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने सभी दुकानों पर जाकर दुकान हटाने को कहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: एसडीओ ने आधा दर्जन से अधिक घाटों का किया निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश अधिकारियों के निर्देश के बाद दुकान हटना शुरू हो गया।...