मोतिहारी, सितम्बर 25 -- Motihari News: मोतिहारी। नगर संवाददाता सहरसा में चिकित्सकों के विरुद्ध हुई सरकारी कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर गुरुवार को सदर अस्पताल मोतिहारी के डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। सुबह 10 बजे के बाद डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीज देखना बंद कर दिया, जिससे इलाज के लिए आए सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार इस बहिष्कार की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीज पर्ची कटाकर कतार में लगे थे, लेकिन डॉक्टर के नहीं आने से वे इधर-उधर भटकते रहे। इस दौरान हो रही बारिश में भी मरीज भींगते हुए ओपीडी के बाहर इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- सहरसा में डॉक्टर से दुर्व्यवहार को लेकर ओपीडी सेवा ठप, मरीज रहे परेशान ऐसे मरीज की संख्या करी...