मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: कल्याणपुर, निसं । राजपुर कल्याणपुर सड़क पर स्थित शम्भुचक पंचायत के गादी चौक के समीप मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक 21 वर्षीय युवक दिलीप कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर उस युवक को इलाज लिया कल्याणपुर लाया। जहां से मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल से नाजुक स्थिति देखते युवक को मोतिहारी के ही एक प्राइवेट नर्सिंग होम में में ले जाया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शम्भुचक वार्ड नंबर-6 निवासी किशोरी राय का पुत्र दिलीप कुमार है। दिलीप कुमार मंगलवार की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच शम्भुचक...