मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: बंजरिया। बंजरिया के खंडवा पुल के पास एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। दुर्घटना गुरुवार सुबह की है। घायल युवक मुजफ्फरपुर के दामोचक का प्रेम प्रकाश है। दुर्घटना दूध लदे हुए पिकअप,बैटरी रिक्शा व बाइक के बीच हुई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को देख पिकअप चालक व ऑटो चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गये। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 112 की पुलिस टीम को दी। युवक बुरी तरह घायल हो गया था एवं उसके शरीर से खून बह रहा था। जिसके बाद लोगों ने उसे मौके पर प्राथमिक उपचार किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...