मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान छतौनी थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में बुधवार को हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पश्चिम चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के गुदरा गांव निवासी अमर लाल यादव था। वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से जख्मी हो गया था, जिसको इलाज के लिए परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...