मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: कोटवा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोटवा फ्लाई ओवर के सर्विस लेन में सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कझिया निवासी जयलाल सहनी के पुत्र विजय सहनी (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना में दो अन्य युवक घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि कोटवा से दिपउ जाने के क्रम में बाइक दुर्घटना में तीनों जख्मी हो गए थे। परिजनों द्वारा इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। घायलों में कझिया का दिलीप सहनी और राजापुर निवासी सुधाकर कुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अज्ञात वाहन से ठोकर लगने की बात सामने आ रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुं...