मोतिहारी, अगस्त 3 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता । सावन माह के प्रथम सोमवारी के अवसर पर लालबेगिया स्थित गर्गनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जलबोझी करने गए दो किशोरों के बेलवा संगम घाट पर डूबने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। रविवार की शाम लालबेगिया गांव के करीब तीन सौ श्रद्धालु जलबोझी के लिए देवापुर बेलवा संगम घाट पर जलबोझी करने गए थे।

घटनास्थल का विवरण साढ़े बारह बजे रात को घाट पूजा के बाद सभी जलबोझी के लिए नदी में प्रवेश कर गए। इसी क्रम में पैर फिसलने के कारण उमाकांत यादव के पुत्र कमलेश कुमार उर्फ चौवनी और रमेश प्रसाद यादव का पुत्र रौशन कुमार उर्फ वोल्टेजवा गहरे पानी में चले गए, जिसके कारण दोनों लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही लालबेगिया गांव के सैकड़ों ...