मोतिहारी, सितम्बर 28 -- Motihari News: तेतरिया , निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर मझौलिया पंचायत के वार्ड 3 स्थित सिधौलिया गांव निवासी मदन प्रसाद के इकलौते पुत्र छात्र संकेत कुमार आर्य (20) का शव रविवार रात में मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के परिजनों के रोने-बिलखने से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। यह भी पढ़ें- Motihari News: सिधवलिया के छात्र का मुजफ्फरपुर में मिला शव, हत्या का आरोपसंकेत का परिवार संकेत चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मां प्रमिला कुमारी स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता मदन प्रसाद साधारण किसान हैं। परिजनों के अनु...