मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के उज्जैन लोहियार पंचायत के सिंगहा-बलुआ स्थित श्री राम-जानकी मठ परिसर में आगामी श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले महायज्ञ के सफल आयोजन पर चर्चा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं पड़ोसी नेपाल से बड़ी संख्या में संत-महात्मा, आचार्य, कथावाचक और श्रद्धालु शामिल होंगे। महायज्ञ का संचालन हठयोगी बाबा फक्कड़ बाबा के नेतृत्व में होगा, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी मुक्तिनाथ उर्फ अल्टर बाबा महाराज निभाएंगे। यज्ञ संचालक फक्कड़ बाबा ने बताया कि 15 जुलाई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। कलश यात्रा के साथ धार्मिक...