मोतिहारी, सितम्बर 8 -- Motihari News: पताही ,निज संवाददाता। प्रखंड के श्री श्यामसुंदर पाठक उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के बाद चुनाव आयुक्त की ओर से चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री का चयन प्रधानमंत्री के पद पर दशम वर्ग के मेधावी छात्र आर्यन कुमार को निर्वाचित किया गया। तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ विद्यालय के राष्ट्रपति सह प्रधानाध्यापक महोदय दीपक कुमार द्वारा दिलाई गई। उप-प्रधानमंत्री के पद पर नवम वर्ग की छात्रा आयुषी कुमारी को चयनित किया गया। उन्हें शपथ वरिष्ठ शिक्षक महेश प्रसाद रावत ने दिलाई गई।

अन्य मंत्री पदों का चयन शिक्षा मंत्री के रुप में सत्यम कुमार को निर्वाचित किया गया। उन्हें सामाजिक ...