Motihari News: श्री गौशाला के विकास को ले एसडीओ से की मुलाकात
मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: मोतिहारी। नाका नंबर-दो के समीप स्थित श्री गौशाला की नवगठित कार्यकारिणी ने सोमवार को गौशाला के पदेन अध्यक्ष व सदर एसडीओ अरुण कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही गौशाला के विकास व पुनरुत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही गौशाला की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, गोवंश के बेहतर संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था, चारा और पेयजल की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं तथा परिसर के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मौके पर डॉ. अशोक कुमार, सचिव मधुशूदन जालान,कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल,सह सचिव उत्तम मिश्रा, कार्यकारणी सदस्य सुधांशु रंजन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.