मोतिहारी, जुलाई 10 -- Motihari News: तेतरिया,निज संवाददाता। गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के खोदादपुर हाईस्कूल शिक्षा समिति के सदस्य व महिला सफाईकर्मी को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों में शिक्षा समिति सदस्य उमेश नंदन सिंह (68) व सफाईकर्मी शिवकली देवी (46) शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य उमेश नंदन सिंह खोदादपुर मध्य विद्यालय में रसोईया कोईलहरा गांव निवासी शंभू भगत के पुत्र रजनीश कुमार के हाई स्कूल में नाइट गार्ड रुप में बहाली को अवैध बताते हुए विरोध करते थे। इससे बौखलाकर खोदादपुर मध्य विद्यालय के रसोईया शंभू भगत और उसके पुत्र रजनीश कुमार व एक अन्य पुत्र ने शुक्रवार को करीब 10 बजे दिन में उमेश नंदन सिंह के दरवाजे पर चढ़कर चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।विद्यालय यह भी पढ़ें- दरि...