मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। तेतरिया व राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को खाना खिलाने के लिए मिड डे मील की राशि मई से अक्टुबर तक नहीं मिलने से विघालयों के प्रधानाध्यापक अपनी जेब से या दुकानदारों से उधार समाग्री लेकर बच्चों को मध्याह्न भोजन चला रहे हैं। लहलादपुर मध्य विद्यालय के एच एम जयमंगल राम, राजेपुर के जटाशंकर प्रसाद, ताजपुर सरैया के सुनील कुमार, तेतरिया के ब्रजेश सिंह, घेघवा के धर्मेन्द्र कुमार यादव, मघुआहावृत के मनोज कुमार यादव, माधोपुर केशो के संजीव कुमार सहित कई प्रधानाध्यापक ने बताया कि सब्जी,दाल,सायबिन,नमक,मशाला,जलावन,गैस सहित अन्य समाग्री अपनी जेब से खरीदकर, दुकानदारों से उधार समाग्री लेकर खाना बनवाकर बच्चों को खिलाना पड़ रहा है। दुकानदार ने भी अब बाकी समाग्री ...