मोतिहारी, नवम्बर 7 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। राजा बाजार स्थित शहीद स्मारक के प्रांगण में शनिवार को पूर्व सैनिकों ने शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिसमें पूर्व सैनिकों के अलावे विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। जिला सैनिक संघ के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि शहीद मरते नहीं है वे सदा के लिये अमर हो जाते हैं। वहीं उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जाती है। यह भी पढ़ें- Mathura News: शहीदों के नाम एक दीप जलाकर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...