मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के झिटकहिया पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को भारत लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की प्रतिमा का शिलान्यास एवं आमसभा रविवार को किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आयोजन समिति के सदस्य सह वार्ड सदस्य जयलाल प्रसाद ने बताया कि शिलान्यास एवं आमसभा में शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा के पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बसावन भगत, विधायक श्याम बाबू यादव, अजय कुशवाहा तथा पूर्व विधायक शिव जी राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस आयोजन में तेतरिया , राजेपुर,मेहसी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान...