Motihari News: शहर में एक घंटे की बारिश से सड़कें हुई लबालब
मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता सावन की झमाझम बारिश से रविवार को शहर में भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। शहरवासी इस माह की सबसे भारी बारिश बता रहे हैं। शहर में करीब एक घंटे की बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गयी। शहरवासी उमसभरी गर्मी से परेशान थे। तभी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में मेघ उमड़ने घुमड़ने लगे। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गयी। सड़कों पर बारिश का पानी बह चला। देखते देखते सड़कों पर बारिश की पानी का जलजमाव हो गया। बारिश के बीच लोग भींगते हुए पैदल व सवारियों से आते जाते दिखे। बाइक सवार भी जलजमाव से होकर गंतव्य की ओर जाते दिखे। शहर के मीना बाजार,जानपुल चौक,छतौनी,बलुआ सहित अन्य जगह सड़कों पर पानी के जमाव से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.