मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: मोतिहारी । शहर के सभी चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। समाहरणालय, कचहरी चौक, बलुआ चौक, जानपुल चौक, मीना बाजार चौक, चांदमारी चौक, सदर अस्पताल चौक, बरियारपुर चौक, छतौनी चौक, एमएस कॉलेज चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। इसके साथ ही बाइक क्यूआरटी, डायल 112 के साथ पुलिस गश्ती भी दिनभर जारी रही। शहर के चांदमारी मोहल्ला, जिसमें सबसे अधिक कोचिंग इंस्टिट्यूट व छात्रावास में छात्र रहते हैं, उसमें पुलिस लगातार गश्त लगाती रही। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रही। पुलिस ने अफवाह फैलानेवालों को चिंहित कर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- अलर्ट: नीट आंदोलन को लेकर चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में फेसबुक, इंस्टा 3 दिन बंद, व्हाट्सएप भी नह...