मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- Motihari News: संग्रामपुर। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि ठिकहां गांव में छापेमारी के दौरान योगेंद्र साह को शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 126 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं सिकंदरपुर गांव निवासी चंदन कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...