मोतिहारी, जुलाई 15 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर। सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में कुंडवा चैनपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की पांच बाइक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि तस्करी में संलिप्त एक बालक को भी निरूद्ध किया गया।

गुप्त सूचना का खुलासा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महंगुआ गांव के समीप भारत नेपाल सीमा से शराब की खेप निकलने वाली है। सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार को सूचना देते हुए उनके निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।

तस्करी का भंडाफोड़ कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के महंगुआ गांव से करीब छब्बीस लीटर नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों बाइक से शराब की खेप लेकर जा रहे थे। जांच मे दोनों बाइक चोरी की निकली। दोनों बाइक में टंकी काटकर तहखाना बना शराब की तस्करी की जा रही थी।

गिरफ...