मोतिहारी, जुलाई 4 -- Motihari News: तेतरिया। राजेपुर पुलिस ने सूचना पर शुक्रवार की शाम में छापेमारी कर 90 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राजेपुर निवासी बैधनाथ प्रसाद, संदीप कुमार को 90 बोतल अंग्रेजी शराब जिसकी कुल मात्रा 16.200 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उसे मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...