मोतिहारी, अक्टूबर 1 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि एसएसबी के द्वारा विगत 31 जनवरी की देर शाम बाइक से 646 बोतल कस्तूरी शराब के साथ भारत में प्रवेश करते रोके जाने पर बाइक छोड़ भागे धंधेबाज को आठ महीने बाद गिरफ्तार कर पाने में झरोखर पुलिस को सफलता मिली है। पकड़ा गया धंधेबाज अशोक महतो चिरैया का रहने वाला बताया गया है। थानाध्यक्ष मो असलम अंसारी ने बताया कि अशोक महतो के घर पर होने की सूचना पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: 105 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...