Motihari News: शराबी ट्रक चालक को भेजा जेल
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: बनकटवा,एक संवाददाता। जितना थाना क्षेत्र के जोलगांवा के समीप सीमा सड़क पर शराब पी कर ट्रक चला रहे एक ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जितना पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर डुमरियाघाट निवासी मिथुन कुमार पाठक है। वह बनकटवा से छौडादानों की ओर जा रहा था। वह जोलगांवा के करीब कई बाइक सवार राहगीरों को ठोकर मार कर तेजी भाग रहा था। स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक चालक को पकड़ कर जितना पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जोलगांवा निवासी मोनू कुमार ने आवेदन दे कर बताया कि ट्रक से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुए है। मोनू कुमार के दिए आवेदन के आधार पर ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.