मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: तुरकौलिया। निसं रघुनाथपुर थाना पुलिस इन दिनों अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपितों में हड़कंप मचा हुआ है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पताही थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी नितेश कुमार को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया। वहीं बालगंगा निवासी दिरा मांझी और चंदर मांझी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा रघुनाथपुर निवासी नैन सहनी को इश्तेहार वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष धनंजय...