मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: हरसिद्धि एक संवाददाता हरसिद्धि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न गांवों में रविवार की रात्रि छापेमारी कर विभिन्न मामलों के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिसमें एक अभियुक्त पश्चिमी चंपारण जिला के रहने वाले हैं।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों में गायघाट घूसीयार के दिनेश मांझी मानिकपुर हसुआहां के अजय पटेल हरसिद्धि बाबू टोला के विकास सिंह एवं पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मोहमदपुर सोनसाती टोला के यासिर अली शामिल है। सभी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...