Motihari News: विधायक पर टिप्पणी करनेवालो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तेज
मोतिहारी, सितम्बर 10 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। विधायक विशाल कुमार पर टिप्पणी करनेवालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। साइबर थाना की पुलिस टिप्पणी वाले लिंक को खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही आवश्यक साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। पुलिस लगातार वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। बताया जाता है कि नरकटिया विधायक विशाल कुमार के विधायक प्रतिनिधि मिंटू कुमार सिंह के बयान पर साइबर थाना में 29 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें कहा गया था कि वीडियो बनाकर विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से निराधार, भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे उनके सामाजिक व सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.