मोतिहारी, सितम्बर 5 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारा विशुनपुर में सिमेंटेड ढ़क्कन को तोड़ कर समर सेबुल को शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन मोहन द्विवेदी ने शनिवार को राजेपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि विद्यालय में से समर सेबुर चोरी हो जाने से एमडीएम, पानी पीने, शौचालय में पानी की सप्लाई बंद हो जाने से शिक्षकों, छात्र छात्राएं को भारी परेशानी उठाना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...