मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: आदापुर,निज प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के यूएचएचएस मझरिया उर्दू विद्यालय की अतिक्रमित भूमि को मुक्त करने की मांग पूरा नहीं होने पर छात्र छात्राओं के मा राजस्व कर्मचारी केशव कुमार प्रधान शिक्षक कक्ष में साढ़े पांच घंटों तक घेरे रखा। उक्त राजस्व कर्मचारी सीओ प्रज्ञा नयनम के आदेश पर सोमवार को उक्त विद्यालय के अतिक्रमण वाली मामले को समझने आये थे। लेकिन वे कुछ समझ पाते कि छात्र छात्राओं ने तक्षण राजस्व कर्मचारी घेराव कर कार्यालय कक्ष में बैठाकर बाहर गेट पर अर्द्ध वार्षिक परीक्षा देने लगे थे। । इसकी सूचना मिलते ही बीडीओ रणधीर कुमार ,पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल्ला अंसारी राजस्व कर्मचारी को छात्रों से मुक्त कराने आये थे। उन्हें भी डेढ़ घंटे तक घेर लिया। उनलोगों के काफी समझाने के बाद छात्रों ने अपनी शर्त को मनव...