मोतिहारी, जुलाई 29 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। शहर के श्री नारायण सिंह महाविद्यालय में आयोजित इंटर साइंस फेस्ट-2026 का समापन हो गया। तीन दिवसीय इस विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने विज्ञान, नवाचार और वैज्ञानिक सोच से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञान व्याख्यान और शैक्षणिक सत्र फेस्ट के दूसरे दिन विज्ञान विषय पर विशेष व्याख्यान व शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की विज्ञान संकाय की डीन प्रो. (डॉ.) राजना कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग के प्रो. कुंदन किशोर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर बॉटनी विभा...