मोतिहारी, जुलाई 29 -- Motihari News: बंजरिया। थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार की रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई । जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे बगैर हेलमेट , ड्राइविंग लाइसेंस चालकों पर सख्ती बरतते हुए उससे चालान काटा गया। बाइक की डिक्की खोलकर अवैध हथियार व शराब कारोबारी की भी जांच की गई है। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि आए दिन हो रहे दुर्घटनाओं व शराब माफिया पर अंकुश लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: चेकिंग अभियान में 88 हजार रुपये राजस्व की वसूली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...