Motihari News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: चकिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के बैशाहा गांव कट के निकट शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की अहले सुबह स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एनएचआई के एंबुलेंस से दोनों बाइक सवार को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं आकाश की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम कुंदन अपने घर से अपाची बाइक से ग्रामीण आकाश के साथ मुजफ्फरपुर में किसी संबंधी के पास गया था। जहां से देर रात लौटते समय उक्त स्थान पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.