मोतिहारी, जुलाई 3 -- Motihari News: पीपराकोठी,एसं। एनएच पर 14 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण के विरोध में आयोजित धरना में शामिल किसानों ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य तत्काल रोकने, जमीन वापस करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान शामिल हुए। इस दौरान बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि चंपारण की धरती से महात्मा गांधी ने किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी और आज फिर किसानों को अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर किसानों की पुश्तैनी जमीन छीनी जा रही है तथा किसानों की आपत्तियों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रदर्शन में शाश्वत गौतम, विद्यानंद राम, सुबोध यादव, कामेश्वर राम, रामायण सिंह...