मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। पिछले तीन महीनों में अनुमंडल क्षेत्र में घरों में तीन लूट व एक चोरी की घटनाएं हुयी है। लेकिन इन सभी मामलों में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। मामले का उद्भेदन व बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुयी है। अनुमंडल के ढाका, चिरैया व कुंडवा चैनपुर क्षेत्र में लूट व भीषण चोरी की घटना हो चुकी है।

केस न. 1 केस न. 1 : ढाका थाना क्षेत्र के मठियो मोहन गांव में 30 अगस्त की रात्रि बदमाशों ने होमियोपैथ डॉक्टर मनोज शर्मा व सेवानिवृत बैंककर्मी अशोक कुमार शर्मा के घर बदमाशों ने करीब बीस से पचीस लाख रूपये की लूट की। बदमाशों ने मनोज शर्मा व उनकी पत्नी रागिनी शर्मा के साथ मारपीट भी की। रागिनी शर्मा के हाथ बांध दिया व मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया था। और करीब पौन घंटे तक लूटपाट की थ...