मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। लालबकेया नदी में नहाने के दौरान डूबे पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सपही दाऊद नगर निवासी सहजाद मंसूरी के पुत्र आहिल मंसूरी (10) का दूसरे दिन शनिवार को भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। लापता बालक की खोज दूसरे दिन भी एसडीआरएफ द्वारा की जा रही है। शिवहर के दोस्तियां में शनिवार को नदी से एक लाश मिलने पर यह चर्चा हो गई थी कि वह लाश आहिल मंसूरी का ही है लेकिन उक्त लाश किसी दूसरे व्यक्ति का था। थानाध्यक्ष उत्तम ने बताया कि अबतक डूबे बालक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। इधर, उक्त बालक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Motihari News: लालबकेया नदी में नहाने गया बालक डूबा परिजन इस आस में है कि वह जिंदा मिल जाये। जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

हिंदी हि...