मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में भारी बारिश होने से गंडक व बूढ़ी नदियों में उफान आना शुरू हो गया है। गंडक व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। गंडक नदी डुमरिया घाट का जलस्तर 62.34 मीटर पर पहुंच गया है जो लाल निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर है। लालबकेया गुआबारी का जलस्तर 71.60 मीटर पर पहुंच गया है जो लाल निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर चला गया है। इसके अलावा गंडक चटिया,लालबेगिया सिकरहना व बूढ़ी गंडक अहिरौलिया के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में सोमवार रात 63.32 मिली मीटर बारिश होने से नदियों के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। गंडक बराज ने मंगलवार को 2 लाख 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। इसके जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- बैराज से गंडक में 1.52 लाख क्यूसेक पानी डिस्चा...