Motihari News: लगातार फुहारों के बीच भगवान शिव को किया जलार्पण
मोतिहारी, सितम्बर 25 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि भाद्रपद त्रयोदशी के अवसर पर लगातार जारी बारिश की फुहारों के बीच शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पाववन बागमती नदी के खोरी पाकड़,बेलवा घाट व अरूणा नदी के उत्तरवाहिणी घाट से जल लेकर प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। बिशुनपुर अठमोहान स्थित महादेव मंदिर,श्रीपुर स्थित उमेश्वरनाथ मंदिर,बरवा कला के चारोधाम मंदिर में कांवरियों व शिवभक्तों की भारी भीड़ लगी रही और बोल बम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रीपुर में बाल बम आकर्षण के केन्द्र बने रहे। डाक बम की सेवा के लिए रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठन लगातार सक्रिया रहे। इधर शेखौना ग्राम में संवेदनशील कांवरिया मार्ग से भी कांवर यात्रा शांतिपूर्व सम्पन्न हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.