मोतिहारी, अक्टूबर 17 -- Motihari News: तुरकौलिया। । राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , मोतिहारी में गुरुवार को जिला स्तरीय रोल प्ले (लघु नाटक) एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मॉडल स्कूल श्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकौलिया के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया। रोल प्ले प्रतियोगिता में नोडल शिक्षक राहुल कुमार दुबे के मार्गदर्शन में आफरीन, शिल्पी, आकृति, इफा एवं पुष्पा की टीम ने प्रभावी प्रस्तुति देते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह ...