मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: चकिया। रोटरी क्लब ऑफ चकिया का 12 वां इंस्टॉलेशन समारोह स्थानीय एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में नए सत्र के लिए क्लब के अध्यक्ष, सचिव व निदेशक मंडल ने कार्यभार ग्रहण किया। तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. रोहित सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष को औपचारिक रूप से अध्यक्ष संदीप तुलस्यान को पद का दायित्व सौंपा। तत्कालीन सचिव रोटेरियन गुंजन तुलस्यान ने नवनियुक्त सचिव रोटेरियन रामानंद पटेल को सचिव पद का कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर नए निदेशक मंडल ने भी अपने पद की जिम्मेदारी संभाली। समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन पवन सर्राफ थे। विशिष्ट अतिथि रोटेरियन देव प्रिय मुखर्जी व चकिया थानाध्यक्ष उपस्थित थे। बेस्ट रोटेरियन ऑफ द ईयर का सम्मान प्रकाश कुमार को प्रदान किया गया। बेस्ट अटेंडेंस अवार्ड अवधेश कुमार को दिया गया। धन्य...