मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: मोतिहारी । हिटी लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर घर लौट रहे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तीन दिनों के भीतर दूसरी बार मंगलवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एक और दो प्लेटफ़ॉर्म पर पेयजल, साफ सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्टेशन अधीक्षक एवं रेलवे अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी लगातार अनाउंस कर दी जाए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी या भ्रम का सामना न करना पड़े। प्लेट...