Motihari News: रामपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग
मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: आदापुर। स्थानीय हरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार दोपहर करीब दो बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से नवाब अंसारी के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में घर निर्माण के लिए रखे करीब तीन लाख रुपये नकद, आभूषण, कपड़े, बर्तन, घरेलू सामान और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
ग्रामीणों की तत्परता आग की लपटें उठती देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के दूसरे घरों तक फैलने से रोक लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के कई अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.