मोतिहारी, अगस्त 9 -- Motihari News: सिकरहना। ढाका प्रखंड अंतर्गत गहई पैक्स में अध्यक्ष व प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए हुआ चुनाव की मतगणना हुयी। शुक्रवार की अहले सुबह मतगणना समाप्त हुयी। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार ने नवीन कुमार को 196 मतों से पराजित किया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अभिषेक राज ने बताया कि राजीव कुमार को 907 व उनके प्रतिद्वंद्वी नवीन कुमार को 711 मत मिले। राजीव कुमार लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। उन्होंने बताया कि निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...