मोतिहारी, अगस्त 30 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल आए एक युवक पर रविवार को भवनरी टावर चौक के समीप चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक के पेट में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी आंत बाहर निकल आई। गंभीर हालत में भी युवक ने हिम्मत नहीं हारी। बाहर निकली आंत को गमछे से बांधकर वह खुद को संभालता रहा और साथ मौजूद पत्नी को ढांढस बंधाता रहा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मोतिहारी रेफर कर दिया।घायल की पहचान मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर निवासी रामप्रवेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामप्रवेश अपनी पत्नी राधा देवी के साथ आदापुर स्थित अपनी सास के घर राखी बंधवाने आया था। इसी दौरान दरोगा टोला निवासी निरहू पासवान ने कथित रूप से उस पर चा...